अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: एक इराक़ी अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार आईएस आतंकवादी करकूक पर हमले में पूरी तरह से नाकाम रहे और सेना ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया है।
इराक़ी सुरक्षा बलों ने करकूक पर वहाबी आतंकवादी गुट आईएस के हमले के ख़िलाफ़ चलाए गए सैन्य अभियान को सफलता के साथ अंजाम तक पहुंचा दिया है।
करकूक के जिलाधिकारी नज्मुद् दीन करीम ने सोमवार को ऐलान किया कि करकूक पर आईएस के हमले को सेना ने पूरी तरह से नाकाम बना दिया है और अब हालात पूरी तरह कंट्रोल में है तथा 74 आतकंवादी इस सैन्य अभियान में मारे गए हैं और कई आईएस कमांडर गिरफ़्तार कर लिए गए हैं।
24 अक्टूबर 2016 - 17:21
समाचार कोड: 787558
आईएस आतंकवादी करकूक पर हमले में पूरी तरह से नाकाम रहे और सेना ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया है।